फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-50 में रिहायशी इलाके से मोबाइल टावर हटाने की मांग, सांसद तिवारी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-50डी के रेजिडेंशियल एरिया में लगे एक मोबाइल टावर को स्थानीय लोगों ने हटाने की मांग की है। कई सोसाइटियों के सदस्यों ने मिलकर सांसद मनीष तिवारी को पत्र लिखा है और इसे हटाने की मांग उठाई है। ट्रिब्यून फ्रेंड्स सोसायटी के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि यह टावर बीएसएनएल सोसायटी, ट्रिब्यून फ्रेंड्स सोसायटी, ब्लक डोनर्स सोसायटी, सेक्टर-63 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, बिजनेस काॅलेज और ग्रीन पार्क के पास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सोसाइटियों के पास मौजूद पार्कों में सेक्टर-50 और 63 के निवासी सैर और योग करने आते हैं। इस एरिया से 24 घंटे में लोगों की आवाजाही होती है। टावर से निकलने वाली रेडियो तरंगें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी से आग्रह किया कि हजारों लोगों के जीवन से जुड़े इस मामले को गंभीरता से देखते हुए तुरंत टावर को यहां से आबादी से कहीं दूर शिफ्ट कराया जाए। लोगों ने कहा कि टावर लगाने से पहले रेजिडेंशियल एरिया का ध्यान नहीं किया गया। लोगों ने सवाल उठाए कि कंपनी को आबादी एरिया में टावर लगाने की मंजूरी कैसे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें