फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब पुलिस की हिरासत से भागे युवक को चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने खुड्ढा अली शेर रोड पर सोमवार दोपहर के समय एक युवक को पकड़ा। उसके पैरों में हथकड़ी लगी थी। वह पंजाब पुलिस की चंगुल से फरार हो आया था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। युवक को चंडीगढ़ सेक्टर-11 के थाने में ले जाया गया, जहां इस संबंध में डीडीआर भी दर्ज की गई। युवक की पहचान झामपुर पंजाब निवासी राहुल के रूप में हुई है, जिसे देर शाम नयागांव थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से खुड्ढा अली शेर रोड पर सोमवार दोपहर के समय ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान इन जवानों ने एक युवक को देखा, जिसके पैरों में पुलिस की ओर से हाथों में बांधी जाने वाली हथकड़ी लगी थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसे तुरंत सेक्टर-11 थाने में ले गए। मामले की सूचना आलाधिकारियों को भी दी गई। इसके बाद पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसकी पहचान राहुल के रूप में हुई जो कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। युवक ने यह भी बताया कि वह पंजाब पुलिस की गिरफ्त से भागकर आया है। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में एक डीडीआर दर्ज की और तुरंत पंजाब पुलिस के आलाधिकारियों से संपर्क करके उसे नयागांव थाना पुलिस को सौंप दिया। हालांकि जब इस संबंध में नयागांव थाना पुलिस से संपर्क किया गया तो वहां के थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी कस्टडी से कोई आरोपी नहीं भागा है। जबकि चंडीगढ़ पुलिस हथकड़ी पकड़े युवक को पंजाब पुलिस के हवाले करने की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें