फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों ने की वेतन बढ़ाने की मांग

Fri, 08 Nov 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 250 से अधिक कंप्यूटर टीचरों के वेतनमान में काफी समय से इजाफा नहीं किए जाने को लेकर यूटी कैडर एजूकेशनल इंपलाइज यूनियन ने आवाज उठाई है।
विज्ञापन


यूनियन चेयरमैन स्वर्ण सिंह कंबोज का कहना है कि चंडीगढ़ में पंजाब के नियम लागू होते हैं। पंजाब सरकार ने ढाई साल पूरे करने वाले कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी कर दिया है।

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को तीन-तीन महीने से वेतन नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंप्यूटर रेगुलर टीचर को 55 हजार से अधिक वेतन दिया जाता है, लेकिन कांट्रेक्ट कंप्यूटर टीचर को 12 से 15 हजार वेतन दिया जा रहा है। कंबोज का कहना है कांट्रेक्ट टीचर की सैलरी भी बढ़ाई जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें