हरियाणा में इस बार समय से पहले ही गर्मी के दस्तक देने से बिजली की खपत अचानक से बढ़ गई है। सप्ताह में ही 1500 मेगावाट की अतिरिक्त खपत बढ़ी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में मांग को पूरा करने के लिए विभाग को बंद पड़े पावर प्लांट चलाने पड़ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के पीक सीजन में लोगों को बिजली के कट झेलने पड़ सकते हैं।
बाहर से मिलने वाली बिजली
5592 गांवों में देनी होगी 24 घंटे बिजली
‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना में अब 5592 गांव शामिल कर लिए गए हैं। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी है। प्रदेश 10 जिले सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर व करनाल के गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। गर्मी के सीजन में सभी गांवों में सुचारू बिजली आपूर्ति देना विभाग के लिए चुनौती होगी।
इस बार एक हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी। विभाग ने गर्मी के सीजन के लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। पिछले साल भी कोई अघोषित कट नहीं लगे थे और इस बार भी हमारा प्रयास है कि बिना कट लोगों को सुचारू बिजली मिल सके। - पीके दास, एसीएस, बिजली निगम।