फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: चंडीगढ़ में इतनी सस्ती मिठाई और कहीं नहीं... राजभवन से आया आठ क्विंटल का ऑर्डर, ये हैं दाम

Sat, 18 Oct 2025 03:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संदीप खत्री, संवाद चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित नव-सृजन शोरूम में मिठाई खरीदने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं। बुड़ैल जेल में वेरका का दूध इस्तेमाल कर कैदी खुद खोया तैयार करते हैं और उससे ही शुद्ध मिठाइयां बनाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सेक्टर-22 में सृजन शॉप में मिल रही शुद्ध और सस्ती मिठाई। - फोटो : संवाद
चंडीगढ़ की मॉडर्न जेल बुड़ैल में कैदियों द्वारा बनाई जा रही मिठाइयों की डिमांड इस बार दिवाली पर चार गुना बढ़ गई। कैदियों द्वारा तैयार की जा रही रंग-बिरंगी और खुशबूदार मोमबत्तियाें की भी तेजी से डिमांड बढ़ रही है। यही नहीं जेल की मिठाई की मिठास राजभवन तक पहुंच गई। इस दिवाली पर राजभवन से 8 क्विंटल (800 किलो) मिठाई का ऑर्डर आया।

रोज करीब एक लाख रुपये की मिठाई की बिक्री हुई जबकि पहले यह आंकड़ा प्रतिदिन 30 हजार रुपये के आसपास रहता था। कुल मिलाकर इस दिवाली पर अब तक करीब 5 लाख रुपये की मिठाइयां बिक चुकी हैं। जेल अधिकारी के अनुसार दिवाली तक सेल 10 लाख तक पहुंच सकती है।खुद पुलिस और जेल अधिकारियों को भी जेल की मिठाई पसंद है।
विज्ञापन

2 of 6
सेक्टर-22 में सृजन शॉप - फोटो : संवाद
दिवाली से पहले मिठाई के लिए लंबी कतार
बुड़ैल जेल के डीएसएपी प्रमोद खत्री के अनुसार कैदियों द्वारा तैयार मिठाइयां हर दिन दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह बिक जाती थीं। सेक्टर-22 स्थित नव-सृजन शोरूम में मिठाई खरीदने वालों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जेल में वेरका का दूध इस्तेमाल कर कैदी खुद खोया तैयार करते हैं। जेल प्रशासन की निगरानी में पूरी सफाई से मिठाइयां बनाई जाती हैं। जेल के एक अधिकारी ने बताया कई अन्य सरकारी विभागों से भी बड़े ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बुड़ैल जेल में कैदी तैयार कर रहे मिठाई। - फोटो : संवाद
रंग-बिरंगी और खुशबूदार मोमबत्तियों की डिमांड
कैदियों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी और खुशबूदार मोमबत्तियां लोग खूब खरीद रहे हैं। 6 रुपये की मोमबत्ती से लेकर 300 रुपये की एंबर जार कैंडल और 400 रुपये की डायमंड जार कैंडल भी तैयार की गई, जिसकी खूब डिमांड आ रही है। कांच के गिलास में तैयार की गई मोमबत्तियां लोगों को खास पसंद आईं। कैदियों ने उपहार (गिफ्ट) के पैक भी तैयार किए जिन्हें सैकड़ों लोगों ने खरीदा। जेल अधिकारी ने बताया कि होली पर कैदी हर्बल रंग और गुझिया भी बनाते हैं जिनकी मांग हर साल बढ़ रही है।

4 of 6
दुकान में कैदियों द्वारा तैयार किया गया सामान। - फोटो : संवाद
हर व्यक्ति खरीद सकता है
कैदियों की बनाई मिठाइयां सेक्टर-22 में स्थित ‘नव-सृजन’ शोरूम में बेची जाती हैं। सबसे ज्यादा मांग खोया बर्फी, मिल्क केक, देसी घी की बेसन बर्फी और जलेबी की रहती है। इसके अलावा कैदियों द्वारा बनाए बड़े साइज के समोसे भी लोकप्रिय हैं जिनकी कीमत 15 रुपये प्रति पीस है।
विज्ञापन

5 of 6
अन्य दुकानों के मुकाबले सामान सस्ता मिलता है। - फोटो : संवाद
यह हैं जेल की मिठाइयों के रेट
  •  बूंदी लड्डू देसी घी 300/- किलो
  •  बूंदी लड्डू सिंपल 180/- किलो
  •  बेसन बर्फी देसी घी 320/- किलो
  •  बेसन बर्फी सिंपल 180/- किलो
  •  खोया बर्फी 400/- किलो
  •  मिल्क केक 400/- किलो
  •  गुलाब जामुन 400/- किलो
  •  रसगुल्ला 250/- किलो
  •  जलेबी देसी घी 220/- किलो
  •  मटर 160/- किलो
  •  मठी 180/- किलो
  •  समोसा 15/- पीस
  •  मिक्स नमकीन 220/- किलो
  •  शक्करपारा 140/- किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैंडल और दिये। - फोटो : संवाद
मोमबत्तियों के रेट
  •  कैंडल 10 पीस पैक 60/
  •  मटकी 6 पीस 70/-
  •  पिलर कैंडल (छोटी) 120/-
  •  पिलर कैंडल (मीडियम) 150/-
  •  पिलर कैंडल (बड़ी) 250/-
  •  मेसन जार (छोटी) 150/-
  •  टी लाइट 50/-
  •  टी लाइट सेंटेड 60/-
  •  एंबर जार कैंडल 350/-
  •  डायमंड जार कैंडल 400/-
जेल के कैदियों की ओर से तैयार की गई मिठाइयों को खूब पसंद किया जा रहा है। सेक्टर 22 में स्थित शोरूम से मिठाई को हर व्यक्ति सस्ते रेट में खरीद सकता है। हर साल जेल की मिठाई की डिमांड बढ़ रही है।- पुष्पेंद्र कुमार, आईजी जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें