और आप के पार्षदों ने चंडीगढ़ की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज बंद करने और सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है जिससे कि चंडीगढ़ के लोग सुरक्षित महसूस कर सके। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने आपातकालीन तैयारी की मांग उठाई है। उन्होंने इसको लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
इसमें सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्वरित और एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया है। सौरभ जोशी ने सुझाव दिया कि शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, कॉलेज आदि) को अस्थायी रूप से बंद किया जाए। यहां तक की आवश्यक नहीं होने वाले सार्वजनिक कार्यालयों एवं न्यायालयों का कार्य निलंबित किया जाए। नागरिकों से केवल अत्यावश्यक कार्य से ही बाहर निकलने की सार्वजनिक सलाह जारी की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि सामुदायिक केंद्र, हरित क्षेत्र, बेसमेंट मार्केट, अंडरपास और भूमिगत पार्किंग जैसे स्थानों को अस्थायी आश्रय या संचालन केंद्रों के रूप में चिन्हित किया जा सकता है।
आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्षा और पार्षद प्रेमलता ने शैक्षिक संस्थान, सार्वजनिक स्थान, बस अड्डा सेक्टर-43 और सेक्टर-17, जिला कोर्ट, उच्च न्यायालय जैसों जगहों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।