फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लॉ एंट्रेंस के लिए अतिरिक्त सेंटर बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पीयू इकाई ने लॉ कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा के लिए चंडीगढ़ के अलावा अन्य शहरों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है ताकि दूर-दराज के छात्रों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से 3 वर्षीय और 5 वर्षीय लॉ कोर्सेज की एंट्रेंस परीक्षा के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग की है। वर्तमान में यह परीक्षाएं केवल चंडीगढ़ में आयोजित की जाती हैं, जिससे पंजाब के विभिन्न जिलों से आने वाले छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। एबीवीपी का कहना है कि परीक्षा केंद्रों का केंद्रीकरण कई योग्य छात्रों के लिए बाधा बन रहा है। संगठन ने सुझाव दिया है कि विश्वविद्यालय अपने क्षेत्रीय केंद्रों जैसे लुधियाना, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब में परीक्षा केंद्र स्थापित करे, ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें