फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली पुश क्रिकेट अकादमी ने बिहार को 122 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार से चंडीगढ़ और पंचकूला में आगाज हुआ। दिन में खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली पुश क्रिकेट अकादमी ने कैंबवाला के चंडीगढ़ क्रिकेट इंस्टीट्यूट ग्राउंड पर खेले गए टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बिहार को 122 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। राहुल ने शानदार तेज शतक 122 का बनाया। इसके लिए उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली पुश क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 242 रन बनाए। राहुल ने सेंचुरी के साथ 122 रन, मनन ने 27 रन, हर्ष पवार ने 26 रन, हर्षवर्धन फोगाट ने 20 रन बनाए। बिहार के लिए गेंदबाज मंजीत कुमार ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की टीम 19.2 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राहुल ने 33 रन और विक्की गुप्ता ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से दिल्ली के गेंदबाज वैभव राज, यश चंदीला और अक्षत पराशर ने 2-2 विकेट हासिल किए।
बाबा बालकनाथ क्रिकेट ग्राउंड कैंबवाला में खेले गए दूसरे मैच में पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी पंजाब को 113 रन से हराया। करण श्योराण को शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडीसीए ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 301 रन बनाए। करण श्योराण ने शतक बनाते हुए 122 रन, कार्तिक शर्मा ने 60 रन, रोहित ने 33 रन और अनुभव कौशिक ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में मणि चौधरी ने दो विकेट हासिल लिए। जवाब में सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। तन्मय लता ने 53 रन, मणि चौधरी ने 36 रन, पीयूष सोनी ने 33 रन, बिक्रमजीत सिंह ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में पीडीसीए के गेंदबाज आशीष श्योराण ने चार विकेट, राहुल सिंह ने दो विकेट, जबकि अनुभव कौशिक और रोहित दोनों ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


पंचकूला के टीडीएल स्टेडियम में खेले गए मैच में सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने रोपड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को 68 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजेता टीम 23.3 ओवर में 190 रन बनाकर आउट हो गई। मनन अरोड़ा ने 80 रन बनाए, युवराज गौतम ने 44 रन बनाए, जबकि युवराज ठाकुर ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में रोपड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के गेंदबाज युवराज सिंह ने पांच विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोपड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन 23.5 ओवर में 122 रन पर ऑलआउट हो गया। हरसिमरन सिंह ने 40 रन और राजवीर सिंह ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से सीएल चैंप्स के गेंदबाज रमन कटारिया ने चार विकेट, अर्णव शर्मा ने दो विकेट, जबकि युवराज ठाकुर, चिन्मय गुप्ता और अखिलेश बिंदल ने एक-एक विकेट हासिल लिया।
चंडीगढ़ क्रिकेट इंस्टीट्यूट मैदान पर खेले गए चौथे मैच में कैंबवाला सनराइज क्रिकेट अकादमी ने नोबी ब्लास्टर क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोबी ब्लास्टर सीए ने 122 रन बनाए। वहीं, रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स सीए ने 23 ओवर में 123 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेले गए पांचवें मैच में जेपीएसए स्पोर्ट्स अकादमी पंजाब ने रोपड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 75 रन से हराया। वहीं, बाबा बालकनाथ क्रिकेट अकादमी कैंबवाला में खेले गए छठे मैच में कैंबवाला पीडीसीए ने विदर्भ को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम 21.2 ओवर में 72 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पीडीसीए ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 75 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुभव कौशिक ने चार रन बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें