फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'आप' की जीत पर ये क्या बोले बादल?

Thu, 12 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत में जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। बादल ने कहा कि आप की जीत का पंजाब की राजनीति में कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन


बादल मंगलवार को लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान प्रवीण बांसल के निवास पर निजी कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

बादल ने कहा कि भले ही साल 2014 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हो गई, लेकिन सभी जानते हैं कि उसके बाद क्या हुआ। आम आदमी पार्टी की जीत का प्रभाव केवल दिल्ली तक ही सीमित है। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली में हुई हार के तमाम करणों का अध्ययन करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

AAP के 2017 में पंजाब विस चुनाव लड़ने की संभावना

आम आदमी पार्टी की ओर से 2017 में पंजाब विस चुनाव लड़ने को लेकर पूछे सवाल पर बादल ने कहा कि लोकतंत्र में हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है।

आम आदमी पार्टी ने 2014 में हुए लोकसभा के चुनावों में सूबे में चार संसदीय सीटों पर कब्जा किया, लेकिन अब तक सूबे में अपना आधार बनाने में कामयाब नहीं हो पाए और विकास में उनकी भूमिका नहीं है। जबकि अकाली भाजपा गठबंधन सरकार के नेतृत्व में सूबा विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है।

इससे पहले सीएम ने डीएमसी में हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज करा रहे अकाली नेता अमरजीत सिंह भाटिया की सेहत का हाल जाना। इस दौरान बादल के साथ कई अकाली नेता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें