फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी सरकार पर बरसे केजरीवाल: दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर उठाए विधायकों-मंत्रियों के बच्चों को नौकरी देने पर सवाल 

Wed, 01 Dec 2021 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ताजा मामला घन्नौर हलके के विधायक मदन लाल जलालपुर के बेटे एवं जिला परिषद सदस्य गगनदीप जौली को पावरकॉम के डायरेक्टर प्रबंधकीय पद पर नियुक्त करने का है।
विज्ञापन
चरणजीत चन्नी और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की चरणजीत चन्नी सरकार एक बार फिर अपने करीबियों को नौकरी देने के कारण विवादों में है। ताजा मामला घन्नौर हलके के विधायक मदन लाल जलालपुर के बेटे एवं जिला परिषद सदस्य गगनदीप जौली को पावरकॉम के डायरेक्टर प्रबंधकीय पद पर नियुक्त करने का है।

विज्ञापन


इस मामले में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि आज पंजाब की कांग्रेस सरकार केवल विधायकों और मंत्रियो के बच्चों को सरकारी नौकरियां दे रही है। हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरियां जनता के बच्चों को मिलेंगी। चन्नी सरकार की ये धांधली बंद करेंगे। वहीं पंजाब के स्कूलों की खस्ता हालत पर केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चन्नी साहिब कहते हैं पंजाब के स्कूल सबसे अच्छे हैं। मतलब स्कूलों को ठीक करने की उनकी कोई मंशा नहीं है। इन नेताओं ने जानबूझ कर सरकारी स्कूलों को 70 साल से खराब रखा है। अब नहीं होगा। चन्नी साहिब, पंजाब के बच्चों को हम लोग दिल्ली जैसी शानदार शिक्षा देंगे।  

इससे पहले मंगलवार को फरीदकोट में चरणजीत चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले किए थे। चन्नी ने कहा था कि आम आदमी पार्टी सिर्फ ड्रामेबाज पार्टी है और झूठे वादे करके लोगों को गुमराह कर रही है। दिल्ली में लोगों को कोई फायदा नहीं दे पाए तो पंजाब में कैसे देंगे।
विज्ञापन


नया विवाद जिस विधायक जलालपुर से जुड़ा है, उन्होंने ही पटियाला में कैप्टन के खिलाफ बगावत का झंडा सबसे पहले बुलंद किया था। इसी के चलते नवजोत सिंह सिद्धू के वह काफी करीबी माने जाते रहे हैं। सिद्धू भी पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के बाद खास तौर से जलालपुर के घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें