फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 10 दिन के विपश्यना ध्यान से लौटे सीएम केजरीवाल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट छोड़ने आए भगवंत मान

Sat, 30 Dec 2023 10:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

10 दिनों तक मौन रहकर साधना करने के बाद शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल वापस दिल्ली लौट गए हैं। कोर्स खत्म होने के बाद सीएम केजरीवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कार में सड़क मार्ग से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से 11 किलोमीटर दूर धम्म धज विपश्यना केंद्र आनंदगढ़ में 10 दिनों तक मौन रहकर साधना करने के बाद शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल वापस दिल्ली लौट गए। विपश्यना साधना केंद्र से महज 2 किलोमीटर दूर पीआरटीसी जहांनखेला में चॉपर उन्हें आदमपुर एयरपोर्ट ले जाने के लिए एक दिन पहले से ही तैयार था, लेकिन होशियारपुर व आदमपुर दिनभर घना कोहरा होने के कारण दोपहर 12 बजे के करीब कड़ी सुरक्षा के बीच वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कार में सड़क मार्ग से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकल पड़े। 

विज्ञापन

शनिवार को विपश्यना केंद्र में कोई समारोह का आयोजन तो नहीं हुआ, लेकिन रवाना होने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल विपश्यना केंद्र में काम करने वाले व साधकों के सात एक ग्रुप फोटो ली। इसमें सीएम भगवंत सिंह मान व कैबिनेट मंत्री जिंपा शामिल थे अपने एक्स पोस्ट पर उन्होंने पोस्ट किया।

नई ऊर्जा के साथ फिर जनता की सेवा में लगेंगे
सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा कि होशियारपुर में 10 दिन की विपश्यना साधना के बाद वहां से वापस लौटा आया हूं। इस साधना से असीम शांति मिलती है। नई ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे। सबका मंगल हो! 
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दस दिवसीय विपश्यना के लिए 19 दिसंबर की रात ही होशियारपुर पहुंचे थे। ईडी द्वारा उन्हें 21 दिसंबर को दिल्ली में शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह दो दिन पहले ही दिल्ली छोड़कर होशियारपुर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें