फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूवीएम के प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन सौंपते यूवीएम प्रतिनिधि मंडल के सदस्य। 
विज्ञापन
चंडीगढ़। उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश जैन के नेतृत्व में यूवीएम के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं पर चर्चा कर समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए व्यापारियों व प्रशासन के अधिकारियों के साथ ओपन हाउस आयोजित किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नरेश कुमार जैन, चौधरी विजय सांगवान और नरेश अरोड़ा शामिल थे। यूवीएम के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि ज्ञापन में जीएसटी से पहले के सेल्स टैक्स के लंबित मामलों के निपटारे के लिए पंजाब सरकार की तर्ज पर ओटीएस स्कीम लाए जाने, अलॉटमेंट वाली प्रॉपर्टी से अर्जित लाभ समाप्त किए जाने, बूथों के ऊपर स्टोरेज के लिए ऊपरी मंजिल बनाए जाने और कोने के बूथों व दुकानों में साइड विंडो खोलने की मंजूरी दिए जाने की मांग की गई है। इनके अलावा लीज होल्ड कॉमर्शियल प्रॉपर्टी से फ्री होल्ड किए जाने, बिल्डिंग बायलॉज नियमों को सरल बनाने, बेसमेंट सहित सभी मंजिलों पर बिना किसी शुल्क के सेल एंड डिस्प्ले सहित हर प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि करने की मंजूरी दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

यूवीएम सचिव नरेश कुमार जैन ने सीजन के समय तिब्बती मार्केट व अन्य नॉन कॉमर्शियल हॉल में सेल की इजाजत नहीं दिए जाने का की अपील की, जबकि सदर बाजार के प्रधान चौधरी विजय सांगवान ने उनकी मार्केट में बैठाए जा रहे अवैध वेंडरों को तुरंत हटाए जाने की मांग की। इसी प्रकार नरेश अरोड़ा ने डेथ केस में विल के आधार पर बिना किसी अनअर्नड प्रॉफिट के प्रॉपर्टी ट्रांसफर किए जाने की मांग की। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सभी बातों को ध्यान से सुना और कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इनके समाधान के लिए गृह मंत्रालय के संपर्क में हैं। काफी समस्याओं का जल्द समाधान होगा, ओटीएस स्कीम जल्द लागू की जाएगी। लीज होल्ड टू फ्री होल्ड करने की कवायद जारी है, लीज होल्ड से फ्री होल्ड प्रॉपर्टी होने से काफी समस्याएं स्वयं ही खत्म हो जाएंगी। अन्य समस्याओं के लिए भी जल्द ही प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यापारियों का ओपन हाउस बुलाकर इन समस्याओं को लेकर चर्चा कर उनका हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें