फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को आएंगे चंडीगढ़, ड्रोन पर रहेगी पाबंदी, रूट डायवर्जन देखकर निकलें

Fri, 23 Jun 2023 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विजिट पर वीवीआईपी मूवमेंट और आतंकियों द्वारा ड्रोन से हमलों के खतरों को देखते हुए चंडीगढ़ को 23 जून से लेकर 25 जून तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। पुलिस विभाग ने कहा है कि लोग 23 जून को दोपहर तीन से शाम शाम साढ़े चार बजे तक और 24 जून को शाम 5 से 8 बजे तक वैकल्पिक रूट अपनाएं।
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून को चंडीगढ़ में होंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग की ओर से 23 जून को एक अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान शहर की कुछ सड़कों पर यातायात को डायवर्ट/सीमित किया जाएगा। 
विज्ञापन


यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, काली बाड़ी लाइट प्वाइंट, सेक्टर 31/32-46/47 चौक, सेक्टर 32/33-45/46 चौक तथा 33/34-44/45 चौक पर शांति पथ और सेक्टर 33/34-44/45 चौक से सरोवर पथ पर 33/34 लाइट प्वाइंट को डायवर्जन या यातायात सीमित करने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान के पास कुछ सड़कों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। यहीं पर रक्षा मंत्री की सभा होनी है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में बुजुर्गों पर बोझ: पेंशनधारकों को भी देना होगा नया टैक्स, खाते से हर माह कटेंगे 200 रु., विरोध शुरू
विज्ञापन


इस दौरान न्यू लेबर चौक(सेक्टर 33/34-20/21 चौक) से बुड़ैल चौक (सेक्टर 33/34-44/45 चौक) पर सरोवर पथ, सेक्टर 33/34 लाइट प्वाइंट से गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर 34 तक यातायात प्रभावित रहेगा। सेक्टर 34 की कुछ अंदरुनी सड़कों पर भी यातायात प्रभावित रहेगा।

पुलिस विभाग ने आम लोगों को कहा है कि वह 23 जून को दोपहर तीन से शाम शाम साढ़े चार बजे तक और 24 जून को शाम 5 से 8 बजे तक इन सड़कों से गुजरने से परहेज करें और वैकल्पिक रूट अपनाएं। प्रदर्शनी मैदान में आने वाले मेहमानों को सेक्टर-34 और 35 के लाइट प्वाइंट से आकर सेक्टर-34 सेंट्रल लाइब्रेरी के पास और गुरुद्वारे के सामने कच्ची पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने को कहा गया है।
विज्ञापन


ड्रोन पर रहेगी पाबंदी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विजिट पर वीवीआईपी मूवमेंट और आतंकियों द्वारा ड्रोन से हमलों के खतरों को देखते हुए चंडीगढ़ को 23 जून से लेकर 25 जून तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट विनय प्रताप सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं। ऐस में ड्रोन और अनमेंड एरियल व्हीकल्स पर पाबंदी रहेगी। हालांकि कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। कानूनों की उल्लंघना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें