चंडीगढ़। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अमनदीप सिंह भट्टी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत जैसे विकासशील देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संकटों का मुख्य कारण बनती जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि केंद्र सरकार को इस दिशा में जल्द पहल करते हुए एक सख्त और प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून पारित करना चाहिए। प्रतिनिधियों ने एडीसी से आग्रह किया कि यह ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए ताकि इस गंभीर मुद्दे पर राष्ट्रहित में ठोस कदम उठाए जा सकें। प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महामंत्री राम पाल गोस्वामी, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी अध्यक्ष अजय राठौर, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा और मनीमाजरा के जिला अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता शामिल रहे।