फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा रोड़ पर खड़े रहते हैं बड़े ट्रक और पुरानी कंटेनर की चेसिया, राहगीर होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। मनसा देवी रोड पर जामा मस्जिद के आगे सड़क पर दोनों तरफ बड़े-बड़े ट्रक और कंटेनर की चेसिया खड़ी रहने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
मनीमाजरा मेन बाजार और ओल्ड रोपड़ से आने वाली यह सड़क आगे विश्वकर्मा मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर से होती हुई माता मनसा देवी मंदिर तक जाती है। इस सड़क पर सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का भारी संख्या में आना-जाना लगा रहता है। वहीं दूसरी मोटर मार्केट मनीमाजरा को भी यहीं सड़क शहर के साथ जोड़ती है। मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह का कहना कि इस सड़क पर ट्रक, डंपर आदि खड़े रहते हैं जिनको महीनों हटाया नहीं जाता है। इनके कारण लोगों को अपने वाहन निकालने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस ट्रकों को सड़क से हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उसके बाद डीएसपी ट्रैफिक और एरिया इंचार्ज ट्रैफिक इंस्पेक्टर से भी कई बार अनुरोध किया। लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एरिया चंडीगढ़ की सीमा में आता है। क्योंकि यह सड़क आगे कुछ ही दूरी पर जाकर पंचकूला सीमा एरिया की सड़क में जुड़ जाती है। इस कारण चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ओर मनीमाजरा की लोकल पुलिस इस तरफ ध्यान नहीं देती है। इस कारण सड़कों पर लोगों ने पार्किंग स्थल बनाकर बड़े वाहन खड़े करा रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें