फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर बोलीं रक्षामंत्री, देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे

Sun, 12 Aug 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण
विज्ञापन
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को हुसैनीवाला पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बार्डर पर बसे गांवों के ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जाएगी, किसी को दिक्कत नहीं आने देंगे और भविष्य में प्रत्येक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


रक्षामंत्री सीतारमण ने कहा कि आज जिस पुल का उद्घाटन उन्होंने किया है, इसे देश की सुरक्षा के लिए वर्ष 1971 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध के दौरान तोड़ा गया था, ताकि पाकिस्तानी फौज फिरोजपुर में न घुस सके। इस पुल को सेना के इंजीनियरिंग विभाग ने अब पक्के तौर पर बनाया है, इस पुल से सरहद और सतलुज दरिया के बीच बसे दस गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी और आपातकालीन स्थति में सेना इन गांवों के लोगों की मदद कर सकेगी। 

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी हमेशा सतर्क हैं। देश की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सेना का इंजीनियरिंग विभाग कई जटिल इलाके लेह लद्दाख और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में सेना और लोगों की सुविधा के लिए सड़क और पुल बनाता है। हुसैनीवाला पुल का उद्घाटन करने के बाद रक्षामंत्री ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की समाधि पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

इसके अलावा सैनिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह (डीजीबीआर), लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह (कोर कमांडर), ब्रिगेडियर रिपुसूदन, सांसद शेर सिंह घुबाया, कमिश्नर सुरेश सिंह गुर्जर, आईजी जीएस ढिल्लों, डीसी बलविंदर सिंह और एसएसपी प्रीतम सिंह के अलावा अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा का किया निरीक्षण

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सरहद पर स्थित चेक पोस्ट पर जाकर भारत-पाक बार्डर का निरीक्षण किया। बीएसएफ और सेना के अधिकारियों ने रक्षामंत्री को फिरोजपुर से सटी पाक सीमा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर रक्षामंत्री के साथ सिर्फ खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को जाने की अनुमति थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें