पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट रंजीत के पकड़े जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने सैन्य कार्यालयों में सोशल साइट्स का यूज बैन करने की तैयारी कर ली है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला सामने आने के बाद मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है। कुछ दिनों में रक्षा मंत्रालय सेना के उच्चाधिकारियों को इस बारे में लिखित आदेश जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि गिरफ्तार किए रंजीत को सोशल साइट फेसबुक पर ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दामिनी नाम की फेसबुक आईडी से संपर्क साधा था।
इसके बाद दामिनी ने रंजीत को अमेरिकी मैगजीन की पत्रकार बताया था। उसने रंजीत से वायुसेना से जुड़ी कुछ खुफिया जानकारियां ई-मेल व लिखित संदेशों के जरिये प्राप्त की थीं।