फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फाइनल मुकाबले में यूके वॉरियर्स को 6 विकेट से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ की ओर से मुहिम सुलभ सेहत के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 56 में किया गया। इसमें 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 16 सभा-संस्थाओं की टीमों भाग लिया।
विज्ञापन

जय मां ज्वालपा देवी की टीम विजेता रही। उपविजेता यूके वारियर्स तथा तृतीय स्थान पर कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गंगा नेगी व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अंगद बिष्ट को घोषित किया गया।
फाइनल मुकाबले में जय मां ज्वालपा देवी समिति की टीम ने यूके वॉरियर्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूके वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बनाए। टीम से गंगा नेगी ने 32 गेंदों पर शानदार 79 रन बनाए। इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन


जवाब में जय मां ज्वालपा देवी समिति की टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से पंकज राणा ने 14 गेंदों पर 32 रन बनाए। एस. प्रमोद ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें