फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने जंतर-मंतर पर दिया धरना, बोले- विशेष सत्र बुलाए केंद्र सरकार, रद्द करे कृषि कानून

Mon, 07 Dec 2020 11:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर धरने में बैठे कांग्रेस सांसद। - फोटो : @DeependerSHooda
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को पंजाब के कांग्रेस के सभी सांसदों के साथ किसान आंदोलन और उनकी मांगों के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। उन्होंने सरकार से तुरंत कृषि कानूनों को रद्द करने व इसके लिए शीघ्र संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने का जो विधेयक संसद में आएगा, सारा प्रतिपक्ष उसका समर्थन करेगा। हुड्डा ने किसानों और किसान संगठनों के प्रस्तावित आठ दिसंबर के भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया।


उन्होंने कहा कि सरकार जिन कृषि कानूनों का सबसे बड़े कृषि सुधार के तौर पर प्रचार कर रही है, वे असल में किसानों पर सबसे बड़े अत्याचार साबित होने वाले हैं। उन्होंने सवाल किया कि इन कानूनों की मांग किसने की थी। इससे पहले वह रोहतक-दिल्ली सीमा के टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच एक बार फिर पहुंचे और उनका समर्थन किया। साथ ही अन्नदाता की सेवा में लगे सभी साथियों का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इलाके के लंगरों को दिशा-निर्देश दिए और खुद सेवा करते हुए अपने हाथों से भोजन परोसा। दीपेंद्र हुड्डा का सोमवार को पूरा दिन किसानों और जवानों के बीच गुजरा। उन्होंने सांखोल गांव में शहीद कैप्टन कुलदीप सिंह राठी की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने कहा जो राष्ट्र अपने शहीदों का सम्मान नहीं करता, वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता। हमारे देश का किसान अन्न पैदाकर देश का पेट भर रहा है। वहीं किसान का बेटा कंधे पर भारी-भरकम बंदूक रखकर देश की रक्षा कर रहा है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सरकार पूरी तरह किसानों और जवानों की उपेक्षा कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें