फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 26 को काला दिवस मनाएंगी महिलाएं

Mon, 20 Jan 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीप कांपलेक्स को नियमित करने की मांग को लेकर अब महिलाएं मैदान में उतरना शुरू हो गई है। प्रदर्शन में कई महिलाएं पहुंची। प्रदर्शन बाबा समाधा वाले के साथ हाईवे के साथ लगे जगह पर किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की उपस्थित भी काफी थी। महिलाओं का कहना है कि यदि उनकी मांगे 26 जनवरी तक नहीं मानी गई तो वे उस दिन काला बिल्ला लगाकर काला दिवस के रूप में मनाएंगी।

यह आंदोलन महिला शक्ति मंडल के बैनर तले किया गया। महिलाएं में बिमला सिन्हा, बीणा देवी, रानी शर्मा, कमलेश देवी, रजनीवाला सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि नेता आश्वासन देते रहे हैं। लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।
विज्ञापन


पिछले 20 वर्षों से हर दिन रात परेशानी झेल रहे हैं। खून पसीने के कमाई से बनाया गया आशियाना पर हमेशा तलवार लटका रहता है। चुनाव के समय आने पर नेता सक्रिय हो जाते हैं। और आश्वासनों की झड़ लगा देते हैं।

महिलाओं ने मांग की कि दीप कांपलेक्स को नियमित किया जाए, सड़के बनाई जाएं, पानी और सीवरेज की पाइप लाइन बिछाई जाए, बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि अब हमें काम चाहिए। नेता बहुत बार आश्वासन दे चुके है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें