फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान, मानसून में जलभराव हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं

Mon, 27 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एडवाइजर परिमल राय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सलाहकार परिमल राय ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया है कि मानसून में रोड गलियां बंद होने पर जलभराव नहीं होना चाहिए, ऐसा होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


सलाहकार ने जनस्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को बारिश में फील्ड में ही मौजूद रहने की हिदायत दी है। सलाहकार ने सोमवार को विशेष तौर पर रोड गलियों पर बैठक की। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद और एसई एनपी शर्मा भी उपस्थित थे।

शहर में इस समय 30 हजार रोड गलियां हैं। सफाई का काम देरी से शुरू होने के कारण अभी तक 20 प्रतिशत रोड गलियों की सफाई ही नहीं हो पाई है, जबकि मानसून एक से दो दिन में दस्तक देने जा रहा है। शहर में अब तक हुई प्री मानसून में कई जगह पानी भी भर गया था। राय ने बैठक में रोड गलियों और ड्रेनेज सिस्टम के हालात की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने सलाहकार को बताया कि रोड गलियों की सफाई का काम 80 लाख रुपये में अलॉट किया गया है।
विज्ञापन


बापूधाम में भर गया था पानी
बापूधाम निवासी कांग्रेस प्रवक्ता किशन कुमार का कहना है कि रविवार को हुई बारिश में ही उनके एरिया में कई जगह पानी भर गया था। रोड गलियां बंद होने के कारण घरों के अंदर पानी दाखिल हो गया था। किशन कुमार का कहना है कि उन्होंने सोमवार को इसकी जानकारी एसई एनपी शर्मा को भी मिलकर दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें