फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल, 'महासमर' के लिए कांग्रेस-आप गठबंधन पर लग सकती है मुहर, कल है अहम बैठक

Wed, 03 Jan 2024 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर जल्द फैसला हो सकता है। हाईकमान ने चार जनवरी को पंजाब कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। पहले स्थानीय नेताओं की राय ली जाएगी। इसके बाद हाईकमान फैसला लेगा। हालांकि पंजाब कांग्रेस के कई नेता आप के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन को लेकर मचे घमासान का जल्द ही पटाक्षेप होने के आसार हैं। इंडिया गठबंधन की चार जनवरी को दिल्ली में हो रही बैठक में कांग्रेस और आप के एक-साथ आने पर मुहर लग सकती है लेकिन इससे पहले चार जनवरी को ही कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के कांग्रेस नेताओं की भी बैठक बुला ली है, जिसमें सभी सीनियर नेताओं के विचार जाने जाएंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार पंजाब में ज्यादातर कांग्रेस नेताओं के विरोध के बावजूद हाईकमान को सूबे के नेताओं ने अंदरखाते यह जानकारी भी दी है कि पंजाब में आप से साथ सीट-शेयरिंग के आधार पर लोकसभा चुनाव में उतरना फायदेमंद रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भी करीब एक माह पहले चंडीगढ़ में इसी मुद्दे पर बैठक के बाद साफ कर दिया था कि अंतिम फैसला हाईकमान की ओर से लिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे आप के विरोध को खारिज कर दिया था। यह भी कहा गया था कि हाईकमान प्रदेश में सीट-शेयरिंग के आधार पर आप को साथ लेकर चलेगा।

बीते सप्ताह भी पंजाब कांग्रेस के नेता, आप से गठबंधन का विरोध करने हाईकमान के पास पहुंचे थे लेकिन हाईकमान ने उनसे इस विषय पर कोई चर्चा नहीं की। अब चार जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट हुई पार्टियों की गठबंधन में भूमिका तय होगी, जिसके तहत कांग्रेस और आप के मिलकर चुनाव में उतरने पर हाईकमान की मुहर लग सकती है और यह फैसला पंजाब कांग्रेस के नेताओं पर भी लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें