हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला बुधवार को हो सकता है।
सरकार ने मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव की जल्द घोषणा की होने के संभावना के चलते मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपात बैठक बुलाई है।
कर्मचारी तालमेल समिति के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री बुधवार को तीन बजे बैठक करेंगे। उनसे बातचीत के बाद शाम 6 बजे मंत्रिमंडल की बैठक में उसे मंजूरी दिलाएंगे।
संभावना है कि पांच साल तक की सेवा वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है। तालमेल समिति की मांग है कि दो साल तक की सेवा वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।