फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों से गिरकर कोठी की देखभाल करने वाले कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 में कोठी की देखभाल करने वाला एक कर्मचारी पैर फिसलने से सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सेक्टर-16 स्थित अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान बालम सिंह (45) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में सीआरपीसी की धारा 175 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-18 स्थित कोठी नंबर-79 का मालिक दिल्ली में रहते हैं। पिछले 20 साल से बालम सिंह ही कोठी की देखभाल कर रहे थे। सुबह लगभग 6 बजे सूचना मिली कि बालम सिंह का पैर फिसल गया है और वह सीढ़ियों से गिर गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंची और बालम सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बालम सिंह अपनी पत्नी और 2 बेटियों के साथ कोठी में रहते थे। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया है कि बालम सिंह काफी दिन से मानसिक तौर से परेशान चल रहे थे, जिसके चलते वह चेकअप के लिए जीएमएसएच-16 में भी गए थे। जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार तड़के वह कोठी की छत पर गए थे। इसी दौरान सीढ़ियों से उनका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें