फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर का घूंट: शराब ने ली बेटे की जान, दुख के साथ मां के सामने गुजारे की चिंता

Mon, 03 Aug 2020 09:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

  • जहरीली शराब से जान गंवाने वाले भूपिंदर परिवार में इकलौते कमाने वाले थे 
  • सोमवार को बेटे के जन्मदिन पर गिफ्ट लाने का किया था वादा, रह गया अधूरा
विज्ञापन
मृतक भूपिंदर कुमार की मां शीला रानी अपना दुखांत सुनाती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला में जहरीली शराब से मरने वालों में एक ऐसा युवक भी शामिल है जो अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। सीएम ने प्रति परिवार मुआवजा देने का एलान किया है लेकिन उससे पूरी जिंदगी कैसे कटेगी, परिजनों के सामने यह बड़ा सवाल है। जहरीली शराब से जान गंवाने वाले हाथी गेट के रहने वाले भूपिंदर कुमार (29) की मां शीला रानी कहती हैं कि बेटे के जाने का दर्द है लेकिन परिवार का पेट कैसे पालेगी, अभी तो उन्हें यही चिंता सताए जा रही है। 

विज्ञापन


भूपिंदर पेंट का काम करता था। उसका दस साल का बेटा है। शुक्रवार को अपने काम से लौटा तो बाहर से ही सस्ती शराब पीकर घर आया। कुछ घंटों बाद कहने लगा कि आंखों की रोशनी खत्म हो रही है। वह उसको लेकर कई डॉक्टरों के पास गए लेकिन किसी ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसका इलाज शुरू भी नहीं किया। 

आखिरकार वह उसे अमृतसर ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भूपिंदर के पिता रिक्शा चलाते हैं लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण वे ज्यादा काम नहीं कर पाते। 
विज्ञापन


भूपिंदर के बेटे निखिल का जन्मदिन सोमवार को है और भूपिंदर ने निखिल को एक अच्छा गिफ्ट देने का वादा किया था। निखिल तीसरी कक्षा में पढ़ता है। भूपिंदर की मौत के बाद उसके परिवार वालों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं, क्योंकि उसके घर में कमाने वाला अब कोई नहीं रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें