देर रात सड़कों पर वाहन फर्राटे भरते हैं, ऐसे में हादसों की संभावना लगभग दोगुनी हो जाती है। यातायात पुलिस ने पाया कि दोपहिया वाहन चालकों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इस साल अब तक हादसों में दोपहिया सवार 20 लोग जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। वहीं, 45 से 60 वर्ष के बीच के 40 फीसदी लोगों की मौत हुई है।
रफ्तार पर लगाम कसने में पुलिस नाकाम
यातायात पुलिस रात को नाइट विजन स्पीड रडार लगाकर रफ्तार पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन यह स्पीड रडार हाई सिक्योरिटी नंबर को ही पकड़ती है। ऐसे में कई गाड़ियां चालान कटे बगैर ही नाके से निकल जाती हैं। यातायात पुलिस ने अब इन दिक्कतों को दूर करने के लिए नए स्पीड रडार का प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद ही देर रात को दौड़ते वाहनों पर लगाम लगाई जा सकेगी।
हादसों को रोकने के लिए योजना नहीं : विशेषज्ञ
अराइव सेफ संस्था के संस्थापक हरमन सिंह सिद्धू का कहना है कि सड़क हादसे की बढ़ती वजह रफ्तार का कहर तो है ही साथ ही यातायात पुलिस के पास ऐसी कोई योजना नहीं है, जिससे देर रात को होने वाले हादसों को रोका जा सके। इसके साथ ही मुख्य सड़क, विभाजित सड़क और अंदरूनी सड़क पर चलने वाले वाहनों के रफ्तार की लिमिट तय की गई है, लेकिन इसे ध्यान में रखकर लिमिट को कम करने की जरूरत है। वहीं, चालक की मुस्तैदी से भी हादसों पर लगाम लगाया जा सकता है।
1. तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं
2. शराब पीकर ड्राइव न करें
3. पीली और रेड लाइट का सिग्नल तोड़ने से बचें
4. ओवरटेक सोच-समझ कर ही करें
5. वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात न करें
6. रात को भी अपने वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल करें
7. बिना पीछे देखे वाहन को मोड़ने से बचें
किन-किन समय पर हुआ हादसा
समय मौत
सुबह 6 से 12 10
दोपहर 12 से 3 06
दोपहर 3 से 6 07
शाम 6 से 9 11
रात 9 से 12 10
रात 12 से 3 03
तड़के 3 से 6 01
बॉक्स
वाहन मौत
पैदल 13
साइकिल 08
रेहड़ी 01
दो पहिया 20
चार पहिया 05
तीन पहिया 01
इन डिवीजन में इतने हुए घायल और मौत
डिवीजन हादसा घायल मौत
ईस्ट 38 31 20
सेंट्रल 13 12 06
साउथ ईस्ट 17 11 09
साउथ वेस्ट 25 21 13
1. प्रेस लाइट प्वाइंट
2.सेक्टर-46/47/48/49
3. पोल्ट्री फार्म चौक
4. सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट
5. सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट
6. कलाग्राम लाइट प्वाइंट
7. ट्रिब्यून चौक
8. सेक्टर-52/43 डिवाइडिंग रोड
9.सेक्टर-40/41/54/55 (बड़हेड़ी चौक)
10. पीजीआई क्रासिंग
11.हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट
12. सेक्टर-25/38 लाइट
13. सेक्टर-48/49 स्मॉल चौक
14. एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट
15. रेलवे ब्रिज मौलीजागरां
सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस का पूरा प्रयास रहता है। साथ ही आए दिन वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाता है, ताकि सड़क हादसे को रोका जा सके। -एसपीएस सोंधी, डीएसपी यातायात पुलिस