फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल!: कार को गढ्ढे में झटका लगा, मृत बुजुर्ग जिंदा हुआ.... हरियाणा में सामने आया हैरान करने वाला मामला

Sat, 13 Jan 2024 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

75 वर्षीय बुजुर्ग दर्शन सिंह को गुरुवार को पटियाला के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। बुजुर्ग नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह के पिता एवं प्रमुख समाजसेवी हैं। जब उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो कार एक गड्ढे के कारण उछली। परिवार का दावा है कि इसी दौरान दर्शन सिंह की सांसें चलने लगीं। 
विज्ञापन
बुजुर्ग दर्शन सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण एक गमगीन परिवार में खुशियां लौट आईं। मृत घोषित होने के तीन घंटे बाद एक बुजुर्ग की सांसें फिर से चलने लगीं। यह हैरान करने वाला मामला करनाल के गोंदर में सामने आया है। 
विज्ञापन


निसिंग कस्बे के गोंदर रोड स्थित दर्शन कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग दर्शन सिंह का पटियाला के एक निजी अस्पताल में कई दिनों से उपचार चल रहा था। बुजुर्ग पिता की देखरेख बड़ा बेटा गुरनाम सिंह कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए कार से निसिंग लाया जा रहा था। इसी दौरान कैथल जिले के ढांड के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण कार को झटका लगा तो बुजुर्ग की सांसें अचानक लौट आईं। इससे परिजन हैरत में पड़ गए और आनन फानन बुजुर्ग को निसिंग के एक निजी अस्पताल में ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने बुजुर्ग के जीवित होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


आईसीयू में हैं बुजुर्ग
बुजुर्ग नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह के पिता एवं प्रमुख समाजसेवी हैं। जीवित होने की स्थिति में बुजुर्ग को इसके बाद करनाल के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां वे आईसीयू में दाखिल हैं। इसके बाद बुजुर्ग ने परिजनों से भी बात की। हालांकि वह ज्यादा नहीं बोल पा रहे हैं।

अंतिम यात्रा निकालने की थी तैयारी
बुजुर्ग की मौत की खबर सुनकर घर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। रिश्तेदार व आस-पड़ोस के जानकार भी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए घर पर पहुंच चुके थे। जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि बुजुर्ग की सांसें लौट आई हैं तो सभी दंग रह गए। बताया जा रहा है कि पटियाला में अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके मृत होने का प्रमाणपत्र भी शव सौंपने के साथ ही जारी कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें