फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा MLA होस्टल की पोल खुली, रसोई में घी के टीन में मिला मरा हुआ कॉकरोच

Thu, 24 May 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
cockroach
विज्ञापन
हरियाणा के एमएलए होस्टल में अव्यस्थाओं की पोल खुल गई है। अटेली से विधायक व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। उनके रसोई में फिर स्टोर और बाद में बाकी जगह का निरीक्षण करने पर अधिकारियों की पोल खुल गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डिप्टी स्पीकर को रसोई में घी के टिन में कॉकरोच मरे मिले, मक्खियों के साथ ही गंदगी भी पाई गई। फ्रिज में जंग लगा हुआ था और बासी सब्जियां रखी हुई थीं। इससे संतोष यादव सख्त नाराज हुईं,  अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब फटकार लगाई।

उन्होंने होस्टल के बुकिंग रजिस्टर को भी चेक किया, जिसमें खामियां पाई गई। एक-दो कमरों को समय सीमा से अधिक दिन तक बुक पाया गया, जिन्हें तत्काल खाली करने के आदेश दिए गए। इसके बाद डिप्टी स्पीकर ने कमरों का निरीक्षण कर सफाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


संतोष यादव ने बताया कि काफी समय से विधायक अव्यवस्था व गंदगी की शिकायत कर रहे थे। सुविधाओं की कमी व गंदगी की शिकायतें मिलने पर छापा मारा गया। भविष्य में ऐसी खामियां पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें