फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कर दी एक ऐसी गलती, रजिस्टर नहीं होगी शादी...कानूनी पचड़ा

Fri, 30 Nov 2018 01:55 PM IST
आलोक सिंह रघुवंशी, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी गलती कर दी है, जिस वजह से उनकी शादी रजिस्टर ही नहीं होगा। मैरिज एक कानूनी पचड़े में फंस गई है। बताया जा रहा है कि इस वजह से आज तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी रजिस्टर नहीं हो पाई है। इसका खुलासा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वारा लगाई गई एक आरटीआई में हुआ है।
विज्ञापन


आरटीआई के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। लेकिन यह शादी रजिस्टर नहीं हो सकती, क्योंकि इस बारे में वहां दूतावास को लिखित जानकारी दी गई। विदेशीय विवाह अधिनियम, 1969 के प्रावधान मुताबिक, जिस देश में शादी की जा रही है, वहां के दूतावास को लिखित जानकारी देनी होती है। क्योंकि ऐसा नहीं किया गया, इसलिए अब इनकी शादी विदेश में ही नहीं, भारत के भी किसी राज्य में रजिस्टर नहीं हो सकती।

विज्ञापन

मुंबई में सांकेतिक शादी करना होगी

Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
आरटीआई के मुताबिक, शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दीपिका-रणवीर को एक बार फिर मुंबई में सांकेतिक शादी करना होगी। इसके बाद ही इनकी शादी का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

यदि ये ऐसा नहीं करते तो शादी का मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन सकेगा। बता दें कि आरटीआई में सवाल पूछा गया, क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी भारतीय संसद द्वारा बनाए गए कानून विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के तहत संपन्न हुई है। क्या शादी में हर तरह की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं है, तो जवाब में यह जानकारी मिला।

साथ ही पता चला कि इसी साल 14 जनवरी को इटली में ही शादी करने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिला है। क्योंकि इन दोनों ने भी इटली और भारतीय दूतावास में बिना औपचारिकताएं पूरी किए बगैर शादी की थी। इसका खुलासा भी हेमंत कुमार द्वारा लगाई गई आरटीआई के जवाब में हुआ था।
विज्ञापन

क्या है विदेशी विवाह अधिनियिम, 1969

Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के मुताबिक, विदेश में यदि कोई भारतीय शादी करता है तो उसे वहां स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देना होती है। दूतावास में कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। शादी करने वाले लड़के और लड़की के दस्तावेजों की फाइल सहित शादी के कार्ड को भी प्रमाण के तौर पर जमा किया जाता है।

इन प्रक्रियाओं को न करने पर बाद में शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है। ऐसे में अब रणवीर-दीपिका को सांकेतिक शादी करनी होगी। इसके बाद ही उनकी मैरिज का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। रणवीर-दीपिका मुंबई में रहेंगे। ऐसे में इन्हें महाराष्ट्र में लागू होने वाले नियमों के मुताबिक सांकेतिक शादी करके वहां मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें