हरियाणा के चरखी दादरी में रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन में शुक्रवार दोपहर एक लावारिस बैग में बच्चे का शव मिला है। दादरी जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।