फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: कोटली नहर में महिला डॉक्टर ने लगाई छलांग, 50 किमी दूर गुरदासपुर में मिला शव

Fri, 25 Jun 2021 06:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

तीन दिन बाद पठानकोट की लापता महिला डॉक्टर का शव गुरदासपुर जिले में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला डॉक्टर ने नहर में छलांग लगाई थी। नहर के पास ही उसकी कार मिली। कार से 50 किमी दूर शव मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटली नहर में छलांग लगाने वाली महिला डॉक्टर का तीन दिन बाद बब्बेहाली (गुरदासपुर) में शव मिला है। मृतक महिला डॉक्टर जीवन ज्योति के परिजनों ने उसके शव की पहचान की। थाना तिब्बड़ी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम साढ़े पांच बजे शव नहर से बरामद हुआ। 

विज्ञापन


बता दें, सोमवार को कोटली नहर के पास सैर करने वाले व्यक्ति ने कार को खड़े देखा, जिसके बाद उसने लोगों को बताया। पुलिस को सूचना देने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो उक्त कार महिला डॉक्टर जीवन ज्योति (29) की पाई गई। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि महिला डॉक्टर किसी बात को लेकर परेशान थी और उसने नहर में छलांग लगाई है। 

डॉक्टर जीवन ज्योति पंडोरी महंता हेल्थ सेंटर पर तैनात थी। इसके बाद पुलिस ने गोताखारों की मदद से दो दिनों तक नहर में उनका पता लगाने की कोशिश की। गुरुवार की देर शाम डॉक्टर जीवन ज्योति का शव पचास किलोमीटर दूर बब्बेहाली में मिला। परिजनों को सूचित करने के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें