फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाला गया छह माह की बच्ची का शव, मां पर हत्या का शक, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Thu, 30 Jan 2020 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कब्र से निकाला गया बच्ची का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति से अनबन के चलते महिला द्वारा ढाई साल के बेटे को बेड के बॉक्स में बंद कर उसकी हत्या करने के मामले में अब पुलिस को उस पर छह माह की बेटी कोमल की भी हत्या करने का शक है। इसके चलते बुधवार को सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट से एसडीएम की देखरेख में बच्ची के शव को कब्र से निकालकर जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाया गया। 

विज्ञापन


अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में ही खुलासा होगा कि बच्ची की हत्या की गई है या फिर उसकी प्राकृतिक मौत हुई है। वहीं दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी महिला रूपा कुमारी से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रूपा के बार-बार बयान बदलने पर कोमल की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे तहसीलदार सुरेश कुमार की देखरेख में पुलिस टीम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पहुंची। इस दौरान सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार, बुड़ैल पुलिस चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। कब्र से छह महीने की कोमल का शव निकालने के बाद पिता दशरथ ने उसे गोद में लिपटा लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद शव को तुरंत पुलिस टीम जीएमएसएच-16 लेकर पहुंची, जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शाम करीब 5.30 बजे उसे दोबारा सेक्टर-25 के श्मशान घाट में दफना दिया। सेक्टर-34 थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कोमल के मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

बता दें कि बीते 27 जनवरी को मृतक दिव्यांशू (ढाई साल) के पिता दशरथ ने बताया कि रूपा से जुलाई वर्ष 2016 में नबडिहा स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल तक वह गांव में रही। करीब दो साल पहले ही उसे गांव से चंडीगढ़ लेकर आया था। इस दौरान उसकी बेटी कोमल हुई। 

बीते 25 दिसंबर 2019 को वह काम पर गया। दोपहर को पता चला कि उसकी बेटी अचानक बेसुध हो गई है। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पोस्टमार्टम होता इसलिए यह बात उसने पुलिस से छुपा ली। बेटी की मौत किन कारणों से हुई उन्हें आजतक नहीं पता चला। इसी के चलते पुलिस ने कोमल के शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें