फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: गाड़ी समेत नहर में मिला युवक का शव, परने से बंधे थे हाथ-पैर, पांच दिन से था लापता

Mon, 18 Sep 2023 12:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

मनदीप सिंह ने बताया कि नहर से कार निकालने के बाद उन्होंने देखा कि पिछली सीट पर सतबीर को बांधा गया था। यही नहीं उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के कई घाव थे। मौके से कार में कई हथियार भी मिले हैं। हादसे के बाद पुलिस ने शव और कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सतबीर की फाइल फोटो और नहर से निकालते कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के गांव कंडाला की पूर्व सरपंच गुरमीत कौर के बेटे का शव राजपुरा के पास गंडाखेड़ी नहर में गाड़ी में परने से बंधा मिला। युवक पांच दिन से लापता था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के छोटे भाई मनदीप सिंह का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की है। अगर उन्होंने समय पर कार्रवाई की होती तो उनका बड़ा भाई जिंदा होता। वहीं, पुलिस को सतबीर सिंह के शरीर पर तेजधार हथियारों के कई वार मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मृतक सतबीर सिंह (31) के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि उनका बड़े भाई सतबीर सिंह एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाता था। वह रोज की तरह सुबह घर से काम पर गया लेकिन रात को नहीं लौटा जबकि अक्सर वह साढ़े नौ बजे तक आ जाता था। काफी समय बीतने के बाद उन्होंने फोन किया तो नहीं उठाया। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे फोन स्विच ऑफ हो गया। इस पर उन्होंने सोचा कि शायद सो गया होगा लेकिन अगले दिन भी जब फोन ऑन नहीं हुआ तो उन्होंने तलाश शुरू की। 

एयरपोर्ट जाकर पता किया तो पता चला कि वह साढ़े नौ बजे तक वहां था लेकिन उसके बाद किसी को नहीं पता। इसके बाद उन्होंने 14 सितंबर को इस संबंध में एरोसिटी थाने में शिकायत दी। इसके बाद भाई के फोन की लास्ट लोकेशन निकलवाई तो एयरपोर्ट चौक की मिली। परिवार ने अपने तौर पर सतबीर की तलाश करते हुए आसपास के एरिया में गोताखोरों से भी संपर्क साधा। 16 सितंबर को उन्हें गोताखोरों और थाना प्रभारी सरबजीत सिंह चीमा ने बताया कि गंडाखेड़ी नहर में एक कार डूबी हुई है। इसके बाद वहां पहुंचकर कार निकलवाई तो देखा कि भाई की लाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से किया हमला, पिछली सीट पर बांधा

मनदीप सिंह ने बताया कि नहर से कार निकालने के बाद उन्होंने देखा कि पिछली सीट पर सतबीर को बांधा गया था। यही नहीं उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के कई घाव थे। मौके से कार में कई हथियार भी मिले हैं। हादसे के बाद पुलिस ने शव और कार को कब्जे में ले लिया। रविवार को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

मृतक के भाई मनदीप सिंह, पिता सुरिंदर सिंह, परिवार व गांव के लोगों ने सतबीर की इस हत्या के मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
 
सतबीर की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सतबीर और उसके परिवार के साथ किसी की रंजिश, झगड़ा होने को लेकर जांच कर रही है। कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -एचएस बल, डीएसपी सिटी-2। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें