फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे और सिर पर चाकू के कई निशान

Wed, 04 Mar 2020 05:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन

हिसार के सेक्टर-14 के मकान से 22 वर्षीय युवक मोहित वधवा का शव बरामद हुआ है। उसकी छाती पर सूए (बर्फ तोड़ने वाला) से और चेहरे व सिर पर चाकू से वार के कई निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर सिटी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर ही मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहित मुलतानी चौक मोहल्ले का रहने वाला है। सेक्टर-14 में बुद्धला संत मंदिर के पुजारी संतोष के पोते केशव व माधव उसके दोस्त हैं और केशव-माधव वहीं किराए के मकान में रहते हैं। इनका एक और दोस्त अंकुश बुधवार सुबह मोहित को लेकर केशव-माधव के मकान पर पहुंचा। 

केशव-माधव शाहपुर गांव में स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे ड्यूटी पर जाने लगे तो अंकुश ने उनसे कहा कि तुम लोग जाओ, हमें काम है, हम बाद में जाएंगे। इसके बाद जब केशव-माधव स्कूल से लौटे तो उन्हें कमरा खुला दिखा और अंदर मोहित का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी, जिसके बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मौके पर ही है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


इकलौता बेटा था मोहित
मोहित मुलतानी चौक स्थित एक केमिस्ट की दुकान पर नौकरी करता था। उसकी एक छोटी बहन है और वह इकलौता पुत्र था। फिलहाल पुलिस ने उसके माता-पिता को सूचना नहीं दी है और बहन काफी छोटी है। उनके परिजनों के आने के बाद ही घटनास्थल से शव को उठाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें