फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी के जंगल से मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित अनाज मंडी से लगते जंगल में एक व्यक्ति की करीब 20 दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से तीन नशीले इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। मामले की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मलोया थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा कि मौत किन कारणों से हुई है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-39 अनाज मंडी से लगते जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर मलोया थाना प्रभारी हरिंदर सिंह सेखों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की शुरूआती जांच में लाश के पास से तीन नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस इसे नशे की ओवरडोज के कारण मौत होना मानकर चल रही है। हालांकि अभी मौत के कारणों का साफ पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है ताकि शव की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें