फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे की पार्किंग में मिला कुचले युवक का श्ाव

Sat, 29 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर ब्लॉक के गांव करनपुर बस स्टॉप के नजदीक ढाबे की पार्किंग से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में ट्रक से कुचले एक युवक का शव बरामद किया जिसकी पहचान गांव डोरा जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश निवासी सोनू (22) के रूप में हुई। उक्त युवक की हत्या की गई या अचानक ट्रक का टायर उसके ऊपर चढ़ने से मौत हुई है, पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौके पर एसआई मांगेराम और धनीराम व सीन ऑफ क्राइम की टीम से डॉ. रिति सैनी पहुंचीं और कुछ नमूने एकत्रित किए। जानकारी के अनुसार पिंजौर-नालागढ़ एनएच-21ए पर स्थित ढाबे पर सोनू परवाणू से बैग में सेब लेकर बाइक से पहुंचा। बारिश होने पर वह ढाबे पर ही रुक गया।

रात करीब 12 बजे उसने खाना खाया और वहां से चला गया। ढाबे पर काम करने वाले गुरमुख सिंह ने बताया कि उक्त युवक पंजाब नंबर नीले रंग की डिस्कवर बाइक पर अकेला आया था। जब वह खाना खाने के बाद चला गया तो उन्होंने देखा कि उसकी बाइक वहीं खड़ी है और उस पर एक बैग भी रखा है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया, मगर वह दमकल विभाग में मिल गया, जहां से उन्हें पिंजौर थाने का नंबर मिला। मगर उस नंबर से संपर्क नहीं हो पाया। सुबह करीब पांच बजे ढाबे की पार्किंग में मृत पड़ा हुआ दिखा। मृतक से दो मीटर की दूरी पर उसका मोबाइल और चप्पलें पड़ी हुई थीं।

जांच अधिकारी ने बताया कि मोबाइल से संपर्क साधने पर परिजनों ने उसका नाम सोनू बताया। वह ट्रक पर क्लीनर था। जिस बाइक से वह ढाबे तक पहुंचा था, वह बाइक पंजाब नंबर की है और आरसी से पता चला कि बाइक हरवंस सिंह नामक व्यक्ति की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की उसकी मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें