फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉटेनिकल गार्डन के नहर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव निकाला

Mon, 07 Aug 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राहगीर की सूचना पर पुलिस ने शव को निकाला
विज्ञापन
बॉटेनिकल गार्डन के नहर में डूबने से रविवार सुबह अंबेडकर कॉलोनी निवासी एक युवक की मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को निकाला। सारंगपुर थाना प्रभारी शादीलाल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। उसने बताया कि गार्डन के नहर में एक शव तैरता दिखाई दे रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अंबेडकर कॉलोनी निवासी सैम डेनियल के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 23 साल है। वह सेक्टर-24 स्थित एक संस्थान से कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने बताया कि वह अंबेडकर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है और गार्डन में सैर करने के लिए हर रोज आता है। उससे सूचना पाकर पीड़ित फैमिली भी अस्पताल में पहुंच गई।

पीड़ित फैमिली ने बताया कि उनका बेटा काफी होनहार था। परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। जबकि, मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें