फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: इधर-उधर भाई को खोज रही थी बहन, तीन दिन बाद घर के बाथरूम में मिली लाश

Thu, 27 Feb 2020 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला ( पंजाब)
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन।
विज्ञापन

भांजे के जन्म की खुशी में आयोजित पार्टी में बहन के घर आए भाई की तीन दिन बाद दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम से लाश मिली है। मामले का पता उस समय लगा, जब बदबू आने के पर पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अचानक भाई के गायब होने पर बहन-बहनोई उसे जगह-जगह तलाशते रहे और पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी।

विज्ञापन


थाना सिटी की पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  

गांव पाजिया निवासी 28 वर्षीय मृतक पलविंदर सिंह के पिता जागीर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि कपूरथला के लक्ष्मी नगर निवासी उसकी बेटी बलजीत कौर व दामाद मनदीप सिंह के घर 15 फरवरी को बेटे ने जन्म लिया था। बेटे के जन्म की खुशी में 23 फरवरी को बेटी के घर पार्टी रखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने अपने बेटे पलविंदर सिंह को बहन के घर पार्टी के लिए भेज दिया। पार्टी में उसके बेटे ने ज्यादा शराब पी ली और पार्टी खत्म होने से पहले ही दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में चला गया और अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। ज्यादा दारु पीने के कारण वह वहां पर गिर गया। इस बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी।

जागीर सिंह ने बताया कि दामाद मनदीप सिंह और बेटी बलजीत कौर ने पलविंदर के न दिखने के कारण उसे कई जगह पर खोजा। उन्होंने हमें फोन किया लेकिन जब वह कही नहीं मिला तो 24 फरवरी को पलविंदर सिंह की गुमशुदगी की सूचना थाना सिटी में दी गई।

आखिर 26 फरवरी की शाम उसकी बेटी छत पर गई तो बाथरूम के पास से काफी बदबू आ रही थी। इस पर उसने बाथरूम में देखा तो अंदर से कुंडी लगी थी। बलजीत कौर ने तुरंत थाना सिटी के एसएचओ हरजिंदर सिंह को इस बारे में सूचना दी। 

थाना सिटी के एसएचओ हरजिंदर सिंह व एएसआई यादविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंची। बाथरूम के दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर पलविंदर सिंह मृत पड़ा था। पिता जागीर सिंह का कहना है कि उसका बेटा नशे का आदी था।

पिछले कुछ समय से नशा कर रहा था। वह शादीशुदा था और उसका एक साल का बेटा भी है। एएसआई यादविंदर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें