भाखड़ा नागल बांध की सफाई के दौरान 11 शव बरामद
हरियाणा से बड़ी खबर। यहां भाखड़ा नागल बांध की सफाई के दौरान 11 शव बरामद हुए, जिनकी खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव जींद में नरवाना के पास नहर से मिले। शवों की हालत देखकर लगता है कि वे महीनों पुराने हैं।
अभी और शव मिलने की आंशका जताई जा रही है। इसके लिए नहर को बंद कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल और लोग मौजूद हैं। गोताखोरों के एक टीम ने यह सभी शव बरामद किए।
टीम के नेता आशु मलिक ने बताया कि सवेरे से सफाई चल रही थी। इस दौरान एक सदस्य को शव मिला। फिर एक के बाद एक शव मिलते चले गए। शव गले सड़े हैं और उनसे काफी बदबू आ रही है।
शवों की शिनाख्त के लिए पहुंचने लगे हैं लोग
भाखड़ा नहर
- फोटो : File Photo
आशू ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। नरवाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल गोताखोरों की एक टीम नहर तलाश रही है। वहीं पटियाला पुलिस भी नरवाना के लिए रवाना हो गई है।
शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहींजैसे ही आसपास के इलाकों में लाशें मिलने की बात फैली तो लापता लोगों के संबंधी पहचान के लिए वहां पहुंचने लगे हैं। आशु ने बता कि अकसर हिमाचल और पंजाब से बहे शव इस नहर में मिलते हैं।
ये नहर नंगल, ऊना, तलवाड़ा, नालागढ़, बद्दी, आनंदपुर साहिब, कीरतपुर, भरतगढ़, रोपड़, मोरिंडा, फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, पटियाला, समाना, घग्गा, पातड़ां, खनौरी से नरवाना होते हुए हिसार में जाती हैं।