सोहाना के सरकारी स्कूल में मोहाली डीसी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के सोहाना स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सोमवार को डीसी डीएस मांगट ने औचक छापा मारा। उनके साथ एसडीएम लखमीर सिंह भी थे। डीसी में विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। इसके अलावा अध्यापकों से भी सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान डीसी ने स्कूल के कंप्यूटर रूम, इनडोर स्टेडियम, बाथरूम व कमरों का जायजा लिया।
डीसी ने डीईओ मेवा सिंह की अगुवाई में अलग-अलग क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन करने वाली छात्रों को सम्मानित किया। डीसी ने स्कूल प्रिंसिपल ऊषा महजान से स्कूल की मुश्किलों के बारे में पूछताछ की। इस मौके उन्होंने बताया कि स्कूल में आसपास के गांवों की लगभग 600 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, स्कूल की छात्राओं ने विद्यक के अलग के अलावा सभ्याचार गतिविधियों व क्षेत्रों में अपना नाम कमाया।
इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि स्कूल में तीन साल में विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से पचास लाख रुपये के करीब खर्च किए है। स्कूल में मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा, 11वीं 12वीं की विद्यार्थियों ने मुफ्त साइकिल दिए गए हैं। स्कूल में लाइब्रेरी, आरओ सिस्टम, आरओटी एजुसेटर प्रयोगशालाओं का प्रबंध किया जा रहा है।
छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ संगीत, सिखलाई व कढ़ाई, गृह विज्ञान, चित्रकलां, आईटी व हेल्थ केयर विषयों का भी प्रबंध है। डिप्टी कमिश्नर ने इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों के लिए बास्केटबाल खेल का प्रबंध करने के लिए भी कहा थ। उन्होंने कहा कि स्कल प्रशासन को हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।