एग्रीकल्चर सेक्रेट्री ने पूर्व डीसी मोहम्मद शाईन का आदेश पलटते हुए आढ़तियों से लिए गए 16 लाख रुपये वापस लौटाने का आदेश दिया है। डीसी अजीत बाला जी जोशी बुधवार को सेक्टर 28 के 16 आढ़तियों को एक-एक लाख रुपये का चेक देंगे।
डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीसी मोहम्मद शाईन के निर्देश पर सेक्टर 26 के 16 आढ़तियों से मिसयूज चार्ज के साथ- साथ जुर्माने के तौर पर एक-एक लाख रुपये मार्केट डवेलपमेंट फीस के तौर पर वसूली गई थी। आरोप था कि इन आढ़तियों ने दुकानों का मिसयूज किया है। कई दुकानदार जिस जगह का लाइसेंस है, वहां काम नहीं करते हैं। उस समय आढ़तियों का लाइसेंस रिन्यू नहीं किया गया था, लेकिन आढ़तियों से एक- एक लाख रुपये लेकर लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया था।
इसके बाद आढ़तियों ने एग्रीकल्चर सेक्रेट्री नरसिम्हा के पास अपील की। नरसिम्हा ने सुनवाई में पाया कि आढ़तियों से फीस गलत चार्ज की गई थी। उनके फैसले के बाद बुधवार को डीसी अजीत बाला जी जोशी खुद आढ़तियों को एक- एक लाख रुपये का चेक देने के लिए सेक्टर-26 मंडी आ रहे हैं।