फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीबीएस सुपर किंग्स मंडी की टीम ने डीबीए सोलन की टीम को 36 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लायर्स प्रीमियर्स लीग का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 16 क्रिक्रेट स्टेडियम और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पीसीए स्टेडियम मोहाली में कराया जा रहा है। सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में डीबीएस सुपर किंग्स मंडी की टीम ने डीबीए सोलन की टीम को 36 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीबीएस सुपर किंग्स मंडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। टीम से गुमित ने सबसे अधिक 63 रन बनाए। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अनिल ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अनिल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, अनिल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। विवेक शर्मा ने 3 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट, उमेश ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट, अभिषेक ने 3 ओवर में 22 देकर 1 विकेट चटकाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीबीए सोलन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन ही बना पाई। यशिक भाटिया टीम के लिए सबसे अधिक 39 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मुकेश ने 27 रन, सुनील ने 20 रन, प्रिंस शर्मा ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें