डेविस कप में अपने डेब्यू मैच में ही जीत हासिल करने वाले रामकुमार रामनाथन ने दो लोगों को अपनी जीत का श्रेय दिया। चंडीगढ़ में चल रहे डेविस कप में अपना पहला मैच जीतने वाले इस युवा खिलाड़ी को मैच के दौरान हर सेट के बाद मिल रहे थे टिप्स। दक्षिण कोरिया के खिलाफ डेविस कप का डेब्यू मैच जीतने वाले रामकुमार रामनाथन जीत से काफी उत्साहित दिखाई दिए।
पहला एकल मैच जीतने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में रामनाथन ने कहा कि इस जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उनका कहना था कि उन्होंने परिस्थिति के हिसाब से खेलने की कोशिश की। चेन्नई के इस खिलाड़ी ने कहा कि विपक्षी कोरियाई खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्णायक मौकों पर उसकी गलतियों से उन्हें लय हासिल करने में मदद मिली।
रामनाथन ने कहा कि बोपन्ना और पेस ने उन्हें काफी टिप्स दिए थे, जो मैच के दौरान उनके काम आए। वहीं उन्होंने यह भी कह कि शनिवार को डबल मुकाबले में पेस और भूपति की जोड़ी भारतीय टीम को जीत दिलाएगी।
पेरेंट्स और कोच को दिया जीत का श्रेय
डेविस कप के आगाज मैच को जीतने वाले रामकुमार रामनाथन ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया। बातचीत कि दौरान उन्होंने बताया कि इस
मैच को लेकर मेरे ऊपर काफी दबाव था। लेकिन मैच के दौरान इस दबाव का लुत्फ उठाया।
मैच के दौरान अमृतराज देते रहे टिप्स
भारतीय डेविस कप टीम के नॉन प्लेइंग कप्तान आनंद अमृतराज मैच के दौरान रामकुमार रामनाथन का जोश बढ़ाते रहे। वह हर सेट के बाद इस युवा खिलाड़ी
को टिप्स देते नजर आए।