फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज हिंसा केस में ट्रायल जारी, लॉरेंस की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 डीएवी कॉलेज में वर्ष 2012 में हुई हिंसक छात्र झड़प और हत्या प्रयास के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ जिला अदालत में ट्रायल जारी है। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी को शेष गवाहों को समन तामील कराने के निर्देश दिए। बिश्नोई की पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई में अभियोजन पक्ष का अहम गवाह नवनीत सिंह अपने पूर्व बयान से मुकर गया था और अदालत में बिश्नोई की पहचान करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उसे शत्रुतापूर्ण घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह शिकायतकर्ता का करीबी रहा है। मामले में अभी कई प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की गवाही शेष है। पुलिस के अनुसार मार्च 2012 में पीयू की छात्र राजनीति से जुड़े दो संगठनों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता अंकित ग्रोवर ने आरोप लगाया था कि सेक्टर-10 स्थित कॉलेज में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम के दौरान विरोधी गुट के युवकों ने पिछले गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और हमला किया। आरोप है कि इस दौरान गोलीबारी व धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। घटना के बाद सेक्टर-3 थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 समेत अन्य धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गवाहों के मुकरने के कारण चार आरोपी पहले ही बरी हो चुके हैं। फिलहाल मामले में केवल बिश्नोई के खिलाफ ही सुनवाई लंबित है। जनवरी 2022 में आरोप तय होने के बाद से ट्रायल जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें