फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बसें नहीं लगेंगी अब इस टोल पर लाइन में, ये सुविधा हुई शुरु

Wed, 03 May 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
दप्पर टोल प्लाजा ने शुरू की ई-टैग सुविधा
विज्ञापन

विज्ञापन
दप्पर टोल प्लाजा पर अब हरियाणा रोडवेज की बसों को पर्ची के लिए लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। टोल प्लाजा को आधुनिक करने के लिए जीएमआर कंपनी ने हरियाणा रोडवेज की बसों के लिए ई-टैग सुविधा शुरू की है। दप्पर टोल प्लाजा रोडवेज बसों के लिए यह सुविधा देने वाला उत्तर क्षेत्र का पहला टोल प्लाजा बन गया है। जहां पर हरियाणा की बसों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पडे़गा। इससे यहां गाड़ियों से निकलने वाला प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही लोगों का कीमती समय भी बचेगा।

जिक्रयोग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर एक मई से वीआईपी कल्चर को समाप्त कर दिया गया है। अब वीआईपी गाड़ियों को भी टोल प्लाजा पर आम लेन से ही निकलना पडे़गा। इसके लिए सभी लेन पब्लिक के लिए बहाल कर दी गईं हैं। जबकि एंबुलेंस व दमकल गाड़ियों के लिए अलग लेन रहेगी।
विज्ञापन


जीएमआर कंपनी दप्पर टोल प्लाजा के सीआरओ दीपक अरोड़ा ने बताया कि एक मई से हरियाणा रोडवेज की बसों को मास्टर प्रोजेक्ट के तहत ई-टैग की सुविधा जारी की गई है। इसके लिए दोनों ओर की तीन नंबर की लेन हरियाणा रोडवेज की बसों के लिए रिजर्व रहेगी। इससे जहां राहगीरों का समय बचेगा, वहीं अन्य लेन में भी भीड़ कम होगी ।
विज्ञापन

क्या है ई-टैग व्यवस्था

हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo

ई-टैग सुविधा के तहत बस चालकों को पास दिखाने की जरूरत नहीं होगी। जैसे ही टैग लगी बस तीन नंबर की लेन के कैमरों के संपर्क में आएगी तो कैमरे टैग चिप को रीड कर बैरिकेड्स अपने आप खुल जाएंगे और बस बिना समय गंवाए निकल जाएगी। उन्होंने बताया कि ई-टैग के लिए एक बार अलग से 150 रुपये देने होगे, जबकि मासिक फीस वैसे ही देनी होगी। उन्होंने बताया कि फास्ट टैग सुविधा और ई-टैग सुविधा अलग-अलग हैं।

फास्ट टैग सुविधा पूरे देश के टोल प्लाजों पर लागू होती है। जबकि ई-टैग सुविधा हरियाणा रोडवेज की बसों के लिए अभी सिर्फ दप्पर टोल प्लाजा पर ही शुरू की गई है। कंपनी के सीआरओ के अनुसार हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़ व सोनीपत डिपो में जाकर बस के चालकों को ई-टैग सुविधा के बारे में जागरूक किया गया, जिससे चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए ।

जल्द ही हिमाचल की बसों को भी मिलेगी ई-टैग की सुविधा 
कंपनी ने दप्पर टोल प्लाजा पर जल्द ही हिमाचल प्रदेश डिपो की बसों के लिए भी ई-टैग की सुविधा शुरू कर देगी। जल्द ही हिमाचल
डिपो की बसें भी ई-टैग सुविधा का फायदा ले सकेंगी ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें