जीरकपुर। ममता एनक्लेव के पास स्थिति एक डॉक्टर के क्लीनिक में ढेर सारी खतरनाक दरारें आ चुकी हैं। डॉक्टर ने बिल्डिंग को जैक लगाकर रोका है। डॉक्टर को डर सता रहा है कि कहीं बिल्डिंग गिर न जाए। इससे कई मरीजों को जान-माल का नुकसान हो सकता है।
क्लीनिक के मालिक डाक्टर आरके पांडे ने बताया कि उसके क्लीनिक के बिल्कुल साथ एक होटल बन रहा है जिस कारण उसके क्लीनिक में सारी दीवारों में दरारें पड़नी शुरू हो गई है। उन्होंने कई बार नगर परिषद अधिकारियों से इसकी शिकायतें भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। डॉक्टर पांडे का कहना है कि शाम तक उनके क्लीनिक में सैकड़ों मरीज इलाज करवाने आते हैं जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी होते हैं।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद