चंडीगढ़ में बच्चों का डांस कंपीटिशन
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ आर्ट थिएटर व कल्चर डिर्पाटमेंट की तरफ से रिद्धम ऑफ चंडीगढ़-2016 प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसका आयोजन सेक्टर-10 के होम सांइस कॉलेज में हुआ। जिसमें सिटी के आस-पास के बच्चों ने भी भाग लिया।
पंजाबी फोक से लेकर जैज हिप-हॉप, क्लासिक, वेस्टर्न, बॉलीवुड सांग पर डांस किया। शुरूआत में काशमीन मनचंदा ने पान खाए सईयां हमार पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने एक के बाद अपनी जानदार प्रस्तुति दी। जज के रूप में राकेश सूद,चरणदीप सिंह रहे।
तीन वर्गों में लिया हिस्सा
रिद्म ऑफ चंडीगढ़-2016 प्रतियोगिता में तीन वर्गों के बच्चों ने भाग लिया। पहले वर्ग में चार से आठ साल के बच्चों को शामिल किया गया। दूसरे वर्ग में नौ से पंद्रह साल के बच्चों को शामिल किया गया। वहीं तीसरे वर्ग में सोलह से अधिक आयु के बच्चेशामिल रहें।