चंडीगढ़। लड़कों के अंडर-14 वर्ग के फाइनल मैच में दक्ष ने दूसरी वरीयता प्राप्त हार्दिक को 2-0 से हराकर बड़ा उल्टफेर करते हुए रूट्स-आयटा अंडर-12 व 14 नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियशिप के खिताब पर कब्जा कर लिया। जीरकपुर टेनिस अकादमी में खेले जा रहे मुकाबले में दक्ष ने हार्दिक को एकतरफा मुकाबले में पहले सेट में 6-0 तथा दूसरे सेट में 6-3 से मात दी।
वहीं लड़कियों के इसी आयु वर्ग में गुरमंत कौर ने दूसरी वरीयता प्राप्त सिद्धक कौर को 6-1 व 6-3 से हराकर खिताब जीतने में सफल रही। लड़कों के अंडर-12 वर्ग के फाइनल मैच में टॉप वरीयता प्राप्त अरमान वालिया ने आरूष शर्मा को 6-0, 6-0 से पराजित करके पहला स्थान हासिल किया।