फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब इलेवन ने रॉयल क्रिकेट क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूनाइटेड क्रिकेट क्लब इलेवन ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 47 रन से हराकर कारपोरेट क्रिकेट लीग में जीत दर्ज की। एचयूबी मोहाली क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राघव शर्मा के 63 रन (3 छक्कों व 5 चौकों की मदद से) व मुनीष के 37 रन व सौरभ के 31 रन की पारी की बदौलत 22 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।
विज्ञापन

पराजित टीम की ओर से दिपांशु व विवेक ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ने 22 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। इसमें अंकुश ने 39 रन व दिपांशु ने 27 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जिताने में सफल नहीं हो सके। विजेता टीम की ओर से उज्जवल ने 2 विकेट व अंकुर, राघव तथा मुनीष ने 1-1 विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें