फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वाईपीएस और लॉरेंस स्कूल के बाहर रोजाना जाम, अभिभावकों की पार्किंग बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के प्रमुख स्कूलों में शामिल यादविंद्र पब्लिक स्कूल (वाईपीएस) और लॉरेंस पब्लिक स्कूल के बाहर रोजाना जाम लगना आम बात बन चुकी है। हर सुबह जब अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने आते हैं और दोपहर में छुट्टी के समय उन्हें लेने पहुंचते हैं तो स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो जाता है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से जारी है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फेज-2 निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिस को रोजाना लगने वाले इस जाम की जानकारी है, फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती है क्योंकि मामला प्रतिष्ठित स्कूलों का है इसलिए पुलिस भी आंख मूंदे बैठी है।


फेज-7 निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि वह रोजाना फेज-11 स्थित अपनी दुकान तक पहुंचने में परेशानी झेलते हैं। सुबह और दोपहर के समय सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे गुजरना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्कूल के बाहर नो-पार्किंग जोन बनाया जाए और स्कूल टाइम में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाले इस जाम से न केवल स्कूलों के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित होता है, बल्कि आम जनता की आवाजाही भी बाधित होती है। जिला प्रशासन से अपील है कि वह इस समस्या को गंभीरता से ले और स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकाले, ताकि रोजाना होने वाली इस अव्यवस्था से राहत मिल सके।

समस्या का समाधान किया जाएगा
एक ही स्थान पर दो बड़े स्कूल होने के कारण ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक रहता है। दोनों संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या भी काफी ज्यादा है। जल्द ही स्कूल प्रबंधन से बातचीत करके समस्या के हल के लिए विचार किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक जाम से होती परेशानी को कम किया जा सके। -करनैल सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें